फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Takula Hospital

ताकुला के पीएचसी सेंटर को सीएचसी होने का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Takula Hospital
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक के अमखोली ग्राम सभा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी होने का इंतजार है। दरअसल, इस अस्पताल के पीएचसी होने के कारण यहां की एक बड़ी जनसंख्या को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। दूर-दूर से इस अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों को यहां सुविधाएं न मिलने के कारण हल्द्वानी या फिर दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। 40 हजार के करीब की आबादी के लिए बनाए गए इस अस्पताल में जो भी मरीज पहुंचता है उसे पूरा इलाज इसलिए नहीं मिल पाता है क्योंकि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है और यहां पर सुविधाओं का अभाव है। लोगों को अगर पीलिया, शूगर व अन्य बीमारियों के लिए खून की जांच भी करवानी है तो उन्हें बाहर से करनी होती है। इसमें उनके पैसे और समय दोनों बर्बाद होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से इस अस्पताल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को छोटे-छोटे टेस्ट करवाने के लिए बाहर जाना पड़ता है। वहां उनसे 200 से 300 रुपये तक ले लिए जाते हैं। यदि इस अस्पताल को सीएचसी सेंटर बना दिया जाता है तो आने वाले समय समय में यहां की एक बड़ी आबादी को इसका लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

ताकुला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को यदि सीएचसी का दर्जा मिल जाता तो यहां की एक बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलता। लोगों की भी मांग है कि यहां पर सुविधाएं बढ़ाई जाए। अभी मरीजों को छोटी-छोटी जाचें करवाने के लिए भी 200 से 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

- जगदीश सुयाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष, ताकुला
पीएचसी के मानकों के अनुसार मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। अभी अस्पताल में बेड की संख्या भी चार से बढ़कर 10 हो गई है। कुछ जांचें यहां पर होती हैं। पीलिया, शूगर व अन्य जाचों के लिए मरीज को रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुधीर गुप्ता, चिकित्साधिकारी, पीएचसी, ताकुला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed