फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   tadika killed in chiliyanaula

चिलियानौला में भगवान ने किया ताड़का का बध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
tadika killed in chiliyanaula
चिलियानौला की रामलीला में ताड़का राम संवाद के मंचन का दृश्य। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला में शरदकालीन रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। शनिवार की रात विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राक्षसों के संहार के लिए राम और लक्ष्मण को मांगने के दृश्यों का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके बाद ताड़का वध, सुबाहु वध सहित तमाम दृश्यों का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन

दूर दराज के क्षेत्रों से ग्रामीण रामलीला देखने पहुंचे थे। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रा बोरा ने समारोह का उद्घाटन किया। शनिवार की रात कलाकारों के शानदार अभिनय ने लोगों को देर रात तक बांधे रखा। मुनिराज विश्वामित्र का अयोध्या जाना, राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगने, राम द्वारा ताड़का और सुबाहु का वध करने सहित तमाम दृश्यों का मंचन हुआ।
विज्ञापन

राम की भूमिका यहां प्रदीप कुवार्बी, लक्ष्मण की भूमिका गौरव कुवार्बी,विश्वामित्र की भूमिका धर्मेंद्र अधिकारी, सुबाहु की भूमिका इंद्र सिंह देव ने निभाई। जबकि ताड़का का किरदार नवीन सिंह बोरा ने निभाया। रामलीला कमेटी के भानू कुवार्बी, विनोद कुवार्बी, सुंदर कुवार्बी, अमित, राजन देव आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed