फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   tadika and subshu killed

रामलीला में दूसरे दिन ताड़िका और सुबाहु वध के दृश्यों ने किया आकर्षित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
tadika and subshu killed
हुव्क्का क्लब में हुई रामलीला में दशरथ विश्वामित्र संवाद का दृश्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में हुक्का क्लब, धारानौला, कर्नाटकखोला, राजपुरा, एनटीडी, नंदादेवी, खत्याड़ी, सरकार की आली आदि स्थानों में दूसरे दिन ताड़िका और सुबाहु वध सहित कई रोचक दृश्यों का मंचन किया गया। ठंड के बावजूद काफी संख्या में दर्शन रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नंदादेवी के मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के मंचन के दूसरे दिन विश्वामित्र-दशरथ संवाद, ताड़का वध, सुबाहु-मारीच वध, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन तक की रामलीला का मंचन किया गया। दूसरे दिन की रामलीला में अर्जुन बिष्ट द्मद्ग ताड़िका का अभिनय दर्शको3 को खूब भाया।
विज्ञापन

रामलीला में राम की भूमिका हर्ष जोशी, सीता की भूमिका में प्रेरणा जोशी, लक्षमण की भूमिका में अजय जोशी, अहिल्या किरण परगाई, गौरी सौम्या सनवाल और दशरथ की भूमिका में नवीन बिष्ट रहे। इससे पूर्व गीता महरा ने दूसरे दिन की रामलीला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष कुलदीप मेर, निर्देशक अनिल सनवाल, अर्जुन बिष्ट, संयोजक प्रकाश पांडे, संजय साह, परितोष जोशी, हरीश बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, अतुल वर्मा, राजकुमार बिष्ट, जगदीश बिष्ट, सुमन सनवाल, हरि विनोद साह, सीएम परगाई, हिमांशु परगाई, कमल कांडपाल, गणेश मेर, मोहन जोशी, राजू रौतेला, संजय उप्रेती, मनोज वर्मा, सुमित साह, संजय जोशी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कर्नाटकखोला में रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन भगवान राम द्वारा ताड़का और सुबाहु के वध के साथ ही दशरथ-विश्वामित्र संवाद, अहिल्या उद्धार और गौरी पूजन आदि दृश्यों का मंचन किया गया। बेटियों को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक खोला रामलीला में इस वर्ष भी ज्यादातर कलाकार बालिकाएं ही हैं।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी थे। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष देवेंन्द्र प्रसाद कर्नाटक, सचिव हेम जोशी,उप सचिव हृदयेश तिवारी, डॉ. गिरीश चंद्र जोशी, मोहन चन्द्र कर्नाटक, बृजेश पांडे, रमेश चन्द्र जोशी आदि मौजूद थे। उधर धारानौला में भी ताड़िका और सुबाहु वध सहित कई दृश्यों का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने बताया कि रामलीला में हर रोज आकर्षक दृश्यों का मंचन किया जा रहा है। हुक्का क्लब, राजपुरा, एनटीडी सहित सभी स्थानों में रामलीला देखने वालों की भीड़ पहुंच रही है। उधर नगर में चौघानपाटा, नंदादेवी, गंगोला मोहल्ला, राजपुरा, ढूंगाधारा, धारानौला, पातालदेवी, लक्ष्मेश्वर और खोल्टा आदि स्थानों पर दुर्गा पूजन कार्यक्रम भी चल रहे हैं।

नंदादेवी में हुई रामलीला में ताड़िका वध का दृश्य।

नंदादेवी में हुई रामलीला में ताड़िका वध का दृश्य।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed