फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tadhiket in water crisis deepens

ताड़ीखेत क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट

Sun, 04 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 04 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tadhiket in water crisis deepens
पेयजल - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 ब्लाक मुख्यालय ताड़ीखेत सहित आस पास के क्षेत्रों में पिछले एक पखवाड़े से पेयजल की समस्या गहरा गई है। दो-दो पेयजल योजनाओं के बावजूद स्थानीय लोगों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके लिए जल संस्थान की वितरण प्रणाली को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लोग प्राचीन पेयजल स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है।

ताड़ीखेत क्षेत्र में गगास पेयजल पंपिंग योजना और ऋषिगाड़ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन पिछले 15-20 दिनों से क्षेत्र में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। स्थानीय नागरिकों ने इसके लिए जल संस्थान की वितरण प्रणाली को भी जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि तीन दिन में पानी खुलता है, लेकिन वह भी पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते ताड़ीखेत बाजार, मजखेत, न्यू कालोनी, ऐराड़ी, हाइडिल कालोनी क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग कामधाम छोड़कर पानी की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। दूर दराज के पारंपरिक पेयजल योजनाओं से बमुश्किल आपूर्ति हो रही है। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष मंजीत भगत, दीपक जोशी, ज्ञान सिंह, नीरज रावत, संजय पांडे, रविंद्र अधिकारी का कहना है कि दो-दो योजनाएं संचालित होने के बावजूद लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। कहा कि ऋषिगाड़ योजना के पाइप लाइन आए दिन क्षतिग्रस्त रहती है, इसका स्टोरेज टैंक भी छोटा है। जबकि गगास पेयजल योजना का यहां टैंक तक नहीं है। कहा कि सोमवार को एसडीएम से मुलाकात की जाएगी। यदि 10 दिन के भीतर व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed