फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Syalde Bikuti handed Fair

स्याल्दे बिखौती मेले की जिम्मेदारी सौंपी

Fri, 10 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 10 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Syalde Bikuti handed Fair

स्याल्दे बिखौती मेले की तैयारियों को लेकर यहां नगर पंचायत सभागार में एसडीएम एपी बाजपेयी ने तमाम समितियों के पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और मेले को शांतिपूर्वक कराने में सहयोग मांगा। मेले के दौरान प्रमुख स्थलों पर पुलिस व्यवस्था तैनात रहेगी। विद्युत, पेयजल, टेंट आदि की व्यवस्था भी दुरुस्त रखने को कहा गया।

विज्ञापन


यहां नगर पंचायत सभागार में मेला कमेटी की अध्यक्ष विमला शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम एपी बाजपेयी ने कहा कि ऐतिहासिक मेले को शांतिपूर्ण कराने की चुनौती है। मेला परिसर में सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, टेंट व्यवस्था दुरुस्त रखनी होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई, कहा कि नगाडे़ निशानों को लाने वाले संपर्क मार्गों की सफाई जरूरी है।
विज्ञापन


अराजकता रोकने के लिए पुलिस हमेशा तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि सुरईखेत, छतीनाखाल, असगोली, सिमलगांव, पैठानी आदि क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखनी होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों से भी तैनात रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तय हुआ कि आदर्श इंटर कालेज सुरईखेत, प्राइमरी स्कूल सुरईखेत, जूहा विमांडेश्वर, जूहा फल्द्वाड़ी, प्रावि मुसनौला, प्रावि बेढुली, इंटर कालेज बटुलिया, प्रावि बटुलिया, विद्या मंदिर, शिशु मंदिर आदि स्कूल, कालेजों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मेले की शान बढ़ाएंगे।


बिखौती मेला अध्यक्ष रमेश पुजारी, उपाध्यक्ष हेम रावत, जगत रौतेला, गिरीश चौधरी, नगर पंचायत ईओ अशोक वर्मा, मेला अध्यक्षा विमला शाह, पूर्व अध्यक्ष विनोद जोशी, सचिव नारायण रावत, सांस्कृतिक खेल समिति के अध्यक्ष विमल शाह, व्यापार संघ अध्यक्ष भगवान चौधरी, जगदीश बुधानी, मोहन बिष्ट, गिरीश चौधरी, जीवन सिंह, डा. तारा लाल शाह, थानाध्यक्ष अजय शाह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed