{"_id":"57bc922e4f1c1b7f59d4f964","slug":"sworn-anti-drug-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":" पलायन रोको, नशा हटाओ अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन रोको, नशा हटाओ अभियान जारी
ब्यूरो, अमर उजाला भिकियासैंण/रानीखेत।
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
नशाविरोधी शपथ ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण/रानीखेत। विकासखंड क्षेत्र में पलायन रोको, नशा हटाओ अभियान जारी है। बूंगानैरड़, बासोट सहित तमाम क्षेत्रों में कई ग्रामीणों ने शराब के खात्मे का संकल्प जताया। रैली को संबोधित करते हुए अभियान के संयोजक डा. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से ग्रामीण युवाओं का भविष्य बरबादी के कगार पर है।
विज्ञापन
गांव गांव तक शराब पहुंच रही है, जिसका दुष्प्रभाव युवाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर नहीं बनाया जा रहा है। सरकार का ध्यान पहाड़ की आर्थिकी की रीढ़ खेती किसानी को बचाने की तरफ नहीं है। जंगली जानवरों के आतंक के चलते ग्रामीण खेतीबाड़ी से विमुख हो रहे हैं।
विज्ञापन
कई गांव आज भी सड़कों से नहीं जुड़े हैं। लोग आज भी कई किमी पैदल चलने को विवश हो रहे हैं, सरकार का ध्यान इन्हीं मुद्दों की ओर आकर्षित करने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को ग्रामीणों का अपार समर्थन भी मिल रहा है।
विज्ञापन
संचालन हरीश बौड़ाई ने किया। इस दौरान दिनेश घुघ्त्याल, त्रिलोक भंडारी, जिबुली देवी, बहादुर राम, लच्छी राम, किशोर हरबोला, टीका सिंह, महेश सिंह, नवीन भंडारी, आनंद बल्लभ, चंदन कड़ाकोटी, कुंदन सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।