फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sushila Bhoj from Someshwar conquers Arunachal Pradesh highest peak Gorichen mountain

Uttarakhand News: सोमेश्वर की बेटी सुशीला ने फतह की माउंट गोरीचेन, पहली बार किसी महिला ने फहराया तिरंगा

Wed, 09 Oct 2024 11:50 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, सोमेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, सोमेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Oct 2024 11:50 AM IST
सार

सोमेश्वर घाटी की बेटी सुशीला भोज ने बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी माउंट गोरीचेन (6488 मीटर) को फतह कर जिले के साथ ही उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Sushila Bhoj from Someshwar conquers Arunachal Pradesh highest peak Gorichen mountain
पर्वतारोही सुशीला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सोमेश्वर घाटी की बेटी सुशीला भोज ने बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी माउंट गोरीचेन (6488 मीटर) को फतह कर जिले के साथ ही उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अरुणाचल की माउंट गोरीचेन में सुबह 5ः30 बजे चढ़ाई कर भारतीय ध्वज फहराया। सुशीला पहले लद्दाख में भी चोटी फतह कर चुकी हैं। सुशीला नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (निमास) में प्रशिक्षण के रूप में कार्यरत हैं।

बताया गया कि 14 दिवसीय पर्वतारोहण अभियान का नेतृत्व नायब सूबेदार जयपाल सिंह रावत ने किया। 27 सदस्यीय दल में सिर्फ एक महिला प्रशिक्षक सुशीला भोज शामिल रही। अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को हुई और पर्वतारोही टीम ने बृहस्पतिवार को 19 सितंबर 2024 की सुबह माउंट गोरीचेन फतह की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: देश के 75 शहरों की स्वच्छता कहानियाें में शामिल हुआ रुद्रपुर, इस वजह से मिली तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्वतारोहण के जुनून ने दिलाई कामयाबी
सुशीला बीते कुछ साल तक पांडेखोला में रही थीं। वहीं कोसी नदी पुनर्जन्म के प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हैं, लेकिन सुशीला की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। बचपन से पर्वतारोहण का जुनून रखने वाली सुशीला ने लगन और परिश्रम से कामयाबी पाई। उन्होंने समाज को नया आइना दिखाने का काम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर रियल एक्सप्रोरर एंड एडवेंचर लवर्स सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष जोशी, मनीष जोशी, दीपेश नेगी, बसंत बल्लभ जोशी, रवि मेर, नीरज आदि ख़ुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed