फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sushil became the chairman of the nagar vyapar mandal

कांटे के मुकाबले में सात मतों से जीत हासिल कर सुशील बने नगर अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sushil became the chairman of the nagar vyapar mandal
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद सुशील साह को कंधे में बैठाकर जश्न मनाते समर्थक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के हुए चुनाव में कांटे के मुकाबले में सुशील साह अध्यक्ष चुन लिए गए। जबकि राजेंद्र प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रतेश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अनीता रावत महिला उपाध्यक्ष, मयंक बिष्ट महासचिव, राहुल बिष्ट वरिष्ठ उपसचिव, अमन नज्जौन कनिष्ठ उपसचिव और कार्तिक साह कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ बाजार में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर कांटे का मुकाबला हुआ। सुशील साह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कांटे के मुकाबले में सुशील साह नेे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपेश चंद्र जोशी को सात मतों से पराजित किया। सुशील साह को 824, दीपेश चंद्र जोशी को 817, मनोज सिंह पवार को 571 मत मिले। वहीं राजेंद्र प्रसाद 468 मत प्राप्त कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जबकि 450 मत प्राप्त कर प्रतेश कुमार पांडे उपाध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों रोहित लाल साह को 376, दीपक जोशी 361, दिनेश जोशी को 335 मत मिले।
विज्ञापन

महिला उपाध्यक्ष पद पर अनीता रावत दूसरी बार विजयी रहीं। अनीता रावत को 1071 और उनकी एकमात्र प्रतिद्वंद्वी तारा अग्रवाल को 959 मत मिले। अनीता रावत ने 112 वोट से जीत हासिल की। महासचिव पद पर मयंक बिष्ट निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवनीत वर्मा को 184 मतों से हराया। मयंक बिष्ट को 1016, नवनीत को 832, गिरीश नाथ गोस्वामी को 276 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपसचिव पद पर राहुल बिष्ट 558 वोट प्राप्त कर वरिष्ठ उपसचिव, अमन नज्जौन 507 वोट प्राप्त कर कनिष्ठ उपसचिव बने। जबकि इस पद के अन्य प्रत्याशियों चंदन गैड़ा को 477, दीक्षित जोशी को 293, नरेंद्र कुमार को 185 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कार्तिक साह 722 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित गुप्ता को 12 मतों से पराजित किया।

सुमित गुप्ता को 710, गोपाल सिंह चम्याल को 659 मत मिले। इससे पहले रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में सुबह साढ़े आठ बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने बताया कि कुल 2685 व्यापारियों में से 2277 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, महामंत्री मनीष जोशी, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, ललित कार्की, तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

अध्यक्ष- सुशील साह।

अध्यक्ष- सुशील साह।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed