फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Surgery work affected due to absence of general surgeon, patients troubled

Almora News: जनरल सर्जन न होने से सर्जरी कार्य प्रभावित, मरीज परेशान

Mon, 30 Mar 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 30 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Surgery work affected due to absence of general surgeon, patients troubled
अल्मोड़ा। जिले के कई अस्पतालों में जनरल सर्जन न होने से सर्जरी से संबंधित काम प्रभावित हो रहे हैं। मरीजों को सर्जरी के लिए दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती, द्वाराहाट और भिकियासैंण में जनरल सर्जन के पद रिक्त हैं। इन अस्पतालों में स्थानीय के अलावा दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से मरीज उपचार को पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी की वजह से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ती है। जनरल सर्जन न होने से अस्पताल में गुर्दे की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया, रसौली की सर्जरी समेत कई छुटपुट ऑपरेशन नहीं होने से मरीज परेशान है। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को सर्जरी संबंधित कार्यो के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है। एक तो उनका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है वहीं भीड़ होने के कारण कई बार उनका नंबर नहीं आ पाता है। ऐसे में उन्हें फिर दुबारा अस्पताल आना पड़ता है।
विज्ञापन


--------

जनरल सर्जन के रिक्त पदों की सूचना विभाग के माध्यम से निदेशालय को भेजी है। इन पदों पर नियुक्ति शासन स्तर से की जाती है।

डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमओ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed