फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Suresh Bhatt in Rainikhet said that Tradition of repeated BJP government will start in Uttarakhand

उत्तराखंड में शुरू होगी बार-बार भाजपा सरकार की परंपरा : सुरेश भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Suresh Bhatt in Rainikhet said that Tradition of repeated BJP government will start in Uttarakhand
भाजपा प्रदेश महामंत्री का रानीखेत में स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार रानीखेत पहुंचे सुरेश भट्ट ने कहा कि प्रदेश में अब एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा सरकार की परंपरा खत्म होने जा रही है। प्रदेश की जनता और कार्यकर्ता इस बार नया इतिहास बनाकर प्रदेश में बार-बार भाजपा सरकार की परंपरा बनाएंगे। नए जिलों के गठन के सवाल पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जो भी विकासकार्य हैं उन्हें भाजपा पूरा करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा के पास विकास की दृष्टि होने की बात कही। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह जगा है। प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार की नीतियों का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ता इस बार नया इतिहास बनाएंगे और उत्तराखंड में भी बार-बार भाजपा सरकार की परंपरा को बनाएंगे। रुके हुए विकास कार्य भी पूरे होंगे। सल्ट में उपचुनाव के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। वहां टिकट दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के परिवार से दिया जाए या किसी अन्य को इसके लिए पार्टी का पार्रलियामेंट्री बोर्ड निर्णय लेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान पूरे देश में बढ़ा है, पांच सौ वर्ष बाद भव्य राम मंदिर बन रहा है। भाजपा आज विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
विज्ञापन

इससे पहले रानीखेत शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री का जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, मंडल अध्यक्ष भिकियासैंण त्रिलोक सिंह भंडारी, मंत्री संजय पंत, हंसादत्त बवाड़ी, शंकर बुधोड़ी, विनोद भार्गव आदि ने भव्य स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने भी विचार रखे। द्वाराहाट में विधायक महेश नेगी ने श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि की 51 हजार रुपये की धनराशि सौंपी। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, केसीडीएफ चेयरमैन भूपेंद्र कांडपाल, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, जनार्जन पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, युगल किशोर आर्या, जगदीश बुधानी, विनोद भट्ट, बीना चौधरी, कोऑपरेटिव अध्यक्ष संजू मठपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed