{"_id":"5898ca934f1c1b224a37885d","slug":"support-given-to-ukd","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेडी को समर्थन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेडी को समर्थन दिया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
यूकेडी को दिया समर्थन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। लंबे समय से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रही महिला एकता परिषद ने उक्रांद को समर्थन देने का निर्णय ले लिया है। परिषद ने क्षेत्र में राजनैतिक पदयात्रा निकालकर जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ठोस आश्वासन देने वाले प्रत्याशी को ही समर्थन देने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
उक्रांद प्रत्याशी पुष्पेश त्रिपाठी ने परिषद को शपथ पत्र सौंपा। इसके बाद परिषद ने उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया है।मालूम हो कि महिला एकता परिषद लंबे समय से क्षेत्र में राजनैतिक पदयात्रा निकाल रही है। इसके तहत भिकियासैंण और द्वाराहाट विकासखंड में कई गांवों में सभाएं भी कर चुकी हैं। महिलाओं का कहना है कि वन्य जीवों ने खेती किसानी पूरी तरह से चौपट कर दी है, जिस कारण पहाड़ पलायन के चलते खाली हो रहे हैं।
विज्ञापन
वन्य जीवों के आतंक से निजात दिलाने का ठोस आश्वासन देने वाले प्रत्याशी को ही वोट दिया जाए। इधर, महिलाओं की सातवें चरण की पदयात्रा शिलंग, चौड़ा सहित कई गांवों में पहुंची। उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी भी यहां पहुंचे। उन्होंने महिलाओं की मांगों के समर्थन में शपथ पत्र सौंपा। कहा कि यदि वह विधानसभा पहुंचे तो मांगों को लेकर ठोस कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने पलायन रोकने तथा शराब बंदी की मांग को लेकर विधानसभा में संघर्ष करने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने इसे अपने संघर्ष की जीत बताया। कहा कि इससे महिलाओं की आवाज को धार मिलेगी। कहा कि क्षेत्रीय दल ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है।
संगठन अब उक्रांद का प्रचार भी करेगा। परिषद की सचिव मधुबाला कांडपाल ने श्री त्रिपाठी का आभार जताया। इस अवसर पर दुर्गा बिष्ट, भगवती तिवारी, जानकी देवी, कमला देवी, हेमा नेगी, चंद्रा देवी, जसोदा देवी, नंदी देवी, शोभा देवी, विमला देवी, ज्योति देवी, भावना नेगी, गीता देवी, कौशल्या देवी आदि मौजूद थी।