फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sumo ditch falls, driver dies

सूमो खाई में गिरी, चालक की मौत

Sat, 21 Oct 2017 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 21 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
Sumo ditch falls, driver dies
खाई में गिरी टाटा सूमो। - फोटो : अमर उजाला

 तहसील के सुदूरवर्ती सलोनी में सूमो वाहन के सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक सलोनी गांव में सगाई वाले यात्रियों को छोड़कर वाहन बैक कर रहा था। वाहन में चालक के अलावा और कोई भी यात्री नहीं था। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि यदि 108 वाहन समय पर पहुंच जाता तो चालक की जान बचाई जा सकती थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौगांव, पीपलकोट (चमड़खान) निवासी भुवन चंद्र बवाड़ी (55) पुत्र स्व. केशव दत्त शनिवार सुबह सूमो (यूके 04 टीए 0179) से कुछ यात्रियों को लेकर सलोनी पहुंचा था। यात्री सगाई के लिए वहां गए थे। बताया गया है कि यात्रियों को उतारकर चालक सलोनी बैंड पर वाहन को बैक कर रहा था। इसी बीच वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने वाहन को खाई में गिरा देख लिया और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इधर, मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर तक एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर लोग घायल भुवन चंद्र को प्राइवेट वाहन से 32 किमी दूर रानीखेत के लिए निकल पड़े, लेकिन रास्ते में ही भुवन चंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और बूढ़ी मां को रोता-बिलखता छोड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed