{"_id":"5ee26aee8ebc3e431b2fb8ea","slug":"summer-capitol-of-uttarakhand-almora-news-hld385969025","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, ग्रीष्मकालीन राजधानी अधिसूचना की प्रतियां जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, ग्रीष्मकालीन राजधानी अधिसूचना की प्रतियां जलाई
अल्मोड़ा में ग्रीष्मकालीन राजधानी अधिसूचना की प्रतियां जलाते उपपा कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। ग्रीष्मकालीन राजधानी संबंधी नोटिफिकेशन के विरोध में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने ग्रीष्मकालीन राजधानी की अधिसूचना को उत्तराखंड की अवधारणा से छल बताकर अधिसूचना की प्रतियां जलाईं। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता सरकारों की सरपस्ती में यहां की जमीन पर पूंजीपतियों, माफिया के कब्जे और गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन सैरगाह बनाने का विरोध करती है। राज्य को बर्बाद करने वाली नीतियों को बदले बिना गैरसैंण की अवधारणा साकार नहीं हो सकती।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा के नकली गैरसैंण और उत्तराखंड की अवधारणा को साकार करने के साथ असली गैरसैंण के बीच के अंतर को समझने का वक्त आ गया है। कहा कि राज्य निर्माण के 20 वर्षों में भी राज्य की स्थायी राजधानी का फैसला न होना निंदनीय है। राजधानी घोषित किए बिना देहरादून में अरबों के निर्माण करा अपनी सियासी जरूरतों के हिसाब से गैरसैंण का राग अलापना राज्य आंदोलनकारियों के साथ विश्वासघात है। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में दो राजधानियां बनाना राज्य की जनता से धोखा है। पिछले कई सालों से सत्ता में बैठे राजनीतिक दलों ने राज्य की परिकल्पना को ध्वस्त कर इसके स्वरूप को विकृत कर राज्य को बर्बाद कर दिया। जनता को समान रूप से न शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा मिल रही है न रोजगार। कांग्रेस, भाजपा की सरकारों ने कृषि भूमि की खुली लूट की छूट दी है। राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था चरमरा गई गई है। यदि यही नीतियां रहेेंगी तो गैरसैंण की अवधारणा खंडित हो जाएगी। गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनाना समय की मांग है। धरने में पार्टी की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, गोपाल राम, धीरेंद्र, लीला आर्या, हीरा देवी, अनीता बजाज, चंपा सुयाल, रेशमा परवीन, किरन आर्या, राजू गिरी, कमर खान, प्रकाश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।