फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sultanpur got married, the parents refuse to adopt

सुल्तानपुर में मिली विवाहिता, परिजनों ने अपनाने से किया इंकार

Sun, 05 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 05 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

बाड़ेछीना के निकट उडल गांव से छह महीने पहले गुमशदा महिला को पुलिस उप्र के सुल्तानपुर से बरामद कर अल्मोड़ा ले आई। महिला के परिजनों ने उसे घर ले जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर महिला को बख स्थित नारी निकेतन भेज दिया है।

विज्ञापन


एसआई गणेश मनौला ने बताया कि उडल गांव निवासी विवाहिता पांच जनवरी को लापता हो गई थी। महिला के ससुर ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विवेचना अधिकारी नरेंद्र कुमार ने मामले की जांच की। पुलिस के मुताबिक विवाहिता ने बताया कि वह पथरी से पीड़ित थी। परिजनों ने उपचार नहीं कराया तो वह पांच जनवरी को कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी चली गई। वहां किसी परिजन को लेकर सुल्तानपुर निवासी कांति देवी पत्नी मक्खन सिंह आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने उसका भी उपचार कराया। इसके बाद वह उनके साथ सुल्तानपुर चली गई। वहां गुरुकुल इंटर कालेज में काम करने लगी। दो जुलाई को पुलिस टीम ने उसे बरामद किया। इसके बाद पुलिस महिला को लेकर अल्मोड़ा आई और उसके परिजनों को बुलाया। परिजनों ने उसे अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। एसडीएम न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे अल्मोड़ा के बख स्थित नारी निकेतन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed