अल्मोड़ा। पांच दिन बाद आने वाले करवाचौथ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में करवाचौथ से संबंधित सामग्री आ गई है और महिलाएं पूजन सामग्री लेने में जुट गई हैं। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की सलामती के लिए इस पर्व को धूमधाम से मनाती हैं।
वे बाजार से करवा के अलावा , सींक, छलनी, चूड़ी, मेहंदी, बिंदी और उपहार ले रही हैं। मालूम हो वट सावित्री पर्व की तरह ही पिछले कुछ सालों में पर्वतीय जिलों में भी करवाचौथ का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं करवाचौथ के दिन निर्जल रहकर उपवास करती हैं और शाम को चंद्रमा दिखने पर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। सुहाग की आरती करने के बाद पति द्वारा फिर महिलाओं को उपहार भेंट किया जाता है।