फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Success Of Youth in Almora

Almora News: कान्हा ने पास की असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा

Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Success Of Youth in Almora
अल्मोड़ा के बक्शीखोला निवासी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट कान्हा जोशी ।संवाद
अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ/असिस्टेंट कमांडेंट) भर्ती परीक्षा 2021 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किया है। इसमें देशभर के कुल 151 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनमें से नगर निवासी कान्हा जोशी ने 16वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। नगर के बख्शीखोला निवासी उद्यान विभाग से सेवानिवृत्त किशन चंद्र जोशी और प्रेमा जोशी के पुत्र कान्हा बचपन से मेधावी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में नगर के रानीधारा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें उन्होंने मेरिट में सातवां स्थान पाया था। उन्होंने इसी काॅलेज से वर्ष 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। इसलिए विवेकानंद इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, अध्यापक कृष्ण कुमार पांडेय, भैरव सिंह कार्की, नवीन चंद्र जोशी, दिशा जोशी, मनीषा जोशी, रक्षिता जोशी, मीनाक्षी जोशी, पवन जोशी आदि ने कान्हा को बधाई दी है।
विज्ञापन


मंडलसेरा की हेमा बनीं आयुर्वेदिक चिकित्सक

बागेश्वर। मंडलसेरा निवासी हेमा गोस्वामी का चयन आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सक के लिए हुआ है। हेमा के पिता गोविंद गिरी गोस्वामी परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। हेमा ने कक्षा छह से कक्षा 12 तक की पढ़ाई विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा से हासिल की। उनके चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल, प्रबंधक कुंदन सिंह परिहार, अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली, कोषाध्यक्ष रमेश कांडपाल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



नौगांव कफड़ा के छात्र अभय का राष्ट्रीय एथलेटिक्स के लिए चयन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड तहत इंटर कॉलेज नौगांव कफड़ा के छात्र अभय नेगी का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की आठ सौ मीटर दौड़ के लिए हुआ है। वह छह से नौ जून तक भोपाल में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. दीपा जोशी, खेल शिक्षक दीपेश उपाध्याय, विद्यालय प्रबंधक शैलेंद्र रावत, बीईओ श्याम सिंह बिष्ट, ब्लॉक खेल समन्वयक भीम सिंह धामी, जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप कुमार पांडेय, विपिन उपाध्याय, आनंद सिंह अधिकारी, भूपेंद्र भंडारी, जितेंद्र चौधरी आदि ने अभय को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed