फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Success is achieved by discipline and hard work.

अनुशासन और मेहनत से ही मिलती है सफलता

Sat, 27 Apr 2019 11:57 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 27 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Success is achieved by discipline and hard work.
अतिथियों के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 बीटीकेआईटी में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता स्पर्धा का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा के मुख्य क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में अनुशासन और कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। उन्होंने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे और भविष्य में भी इसी तरह की मेहनत करने पर जोर दिया। 

संस्था के निदेशक प्रो. बीएन मिश्रा ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति सक्सेना, डॉ. एके शर्मा, संयोजक ललित गड़िया, आनंदिता शाह, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अरविंद भट्ट, डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, डॉ. लता बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट, डॉ. अंशुमन मिश्रा, चारू तिवारी, दीप्ती चंद्रा सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया। वार्षिक क्रीड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। क्रिकेट छात्र वर्ग में केमिकल ब्रांच ने ईसीई ब्रांच को हराया, बैडमिंटन सिंगल छात्रा वर्ग में प्रियंका पाल ने रक्षिता पंत को हराया। डबल्स छात्रा में प्रियंका पाल और रक्षिता की जोड़ी ने शिवानी रावत और निधि साहनी को हराया।
विज्ञापन


वॉलीबॉल छात्रा वर्ग में द्वितीय वर्ष की टीम ने अंतिम वर्ष की टीम को हराकर बाजी मारी। शतरंज छात्र वर्ग में कबीर पाठक और जीतांशु यादव, छात्रा वर्ग में सुष्मिता और अमन खान क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे। टेबल टेनिस सिंगल छात्र में नारायण गिरि और आशीष चौहान, छात्रा वर्ग में सोनिया दरमोरा और चारू कन्याल ने जोड़ी विजेता, उपविजेता रही। टेबल टेनिस डबल्स छात्र में मयंक शर्मा और मयंक तिवारी की जोड़ी विजेता और हर्षित बिष्ट और मनीष बिष्ट की जोड़ी उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबाल में सिविल इंजीनियरिंग की टीम ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में दीपेंद्र सिंह, अंकुर गिरि और संजीव कुमार, छात्रा में रक्षिता पंत, प्रियंका पाल और सीमा प्रसाद पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। क्रॉस कंट्री छात्र वर्ग में ललित गोस्वामी, संजय कुमार और अर्जुन सिंह और छात्रा वर्ग में सीमा प्रसाद, परितोषिका परिहार और प्रेमा खोलिया ने बाजी मारी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed