फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students will get benefit.

Almora News: किताबें उपलब्ध कराने के लिए रोस्टर जारी

Mon, 19 Aug 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students will get benefit.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि परिसर के विद्यार्थियों को अब नई किताबों के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए शिक्षा सत्र में किताबें उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकालय प्रबंधन ने रोस्टर तैयार कर लिया है। विद्यार्थी जल्द नई किताबों से अपने विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में बीए और बीएससी तीसरे और पांचवें सेेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। नए शिक्षा सत्र में नई किताब पाने का उनका इंतजार खत्म हुआ। पुस्तकालय प्रबंधन के मुताबिक बीएससी तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थी मंगलवार और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी बुधवार को किताबें लेंगे। वहीं शुक्रवार को बीए तीसरे और शनिवार को पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पुस्तकालय से किताबें मिलेंगी। अगर किसी विद्यार्थी ने पहले सेमेस्टर की किताबें पुस्तकालय में जमा नहीं की है तो उसे किताबें नहीं मिलेंगी। इसके लिए विद्यार्थियों को पूर्व में ली पुस्तकें जमा करनी होगी।
विज्ञापन


पंजीकरण संख्या उपलब्ध होने पर मिलेंगी किताबें

अल्मोड़ा। पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पंजीकरण संख्या उपलब्ध होने के बाद भी नई किताबें मिल सकेगी। पुस्तकालय कार्ड बनने के लिए विद्यार्थी को फीस रसीद, प्रवेश पत्र, परिचय पत्र के साथ स्वयं पुस्तकालय में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस सत्र में रोस्टर के मुताबिक विद्यार्थियों को किताबें बांटी जाएंगी। प्रथम सेेमेस्टर के विद्यार्थियों को पंजीकरण संख्या उपलब्ध होने पर किताबें दी जाएंगी।

डाॅ. राकेश पंत, सहायक पुस्तकालय अधीक्षक, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed