फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students who could not pass the qualifying examination will be granted provisional admission to PG courses.

Almora News: क्वालीफाई परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके छात्र-छात्राओं को पीजी में मिलेगा प्रोविजनल प्रवेश

Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students who could not pass the qualifying examination will be granted provisional admission to PG courses.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर क्वालीफाई प्रश्न पत्र में असफल रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ऐसे विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रोविजनल प्रवेश देने का निर्णय लिया है। हालांकि इन विद्यार्थियों को आगामी सम और विषम सेेमेस्टर की परीक्षाओं में उस विषय को अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण करना होगा। सफल नहीं होने पर विद्यार्थी का स्नातकोत्तर में दिया गया प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर सैंकड़ों विद्यार्थियों ने अपने क्वालीफाई विषय की परीक्षा पास नहीं की है। विवि ने ऐसे विद्यार्थियों को राहत पहुंचाते हुए उन्हें स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में प्रोविजनल प्रवेश देने का फैसला लिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि यह व्यवस्था केवल शिक्षा सत्र 2026-2027 के लिए ही लागू रहेगी, लेकिन विद्यार्थियों को पहले प्रवेश समितियों को शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। शपथ पत्र में विद्यार्थी घोषित करेंगे कि परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने की दशा में उनका प्रवेश निरस्त किया जाएगा। ऐसे में इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यार्थी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed