{"_id":"698231a46f12bd29dc062b1a","slug":"students-were-given-information-about-choosing-the-right-future-almora-news-c-232-1-shld1002-139418-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: छात्राओं को सही भविष्य चुनने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: छात्राओं को सही भविष्य चुनने की दी जानकारी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी नौगांव में समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं के लिए कॅरियर काउंसलिंग और एडोलसेंस कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काकड़ीघाट की चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवानी आर्य ने छात्राओं को उनकी रुचियों, क्षमताओं और कौशल के अनुरूप सही भविष्य चुनने की जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। परामर्श दाता गजेंद्र कुमार पाठक ने छात्राओं को कॅरियर से संबंधित जानकारियों के अतिरिक्त ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने सभी छात्राओं का स्वागत किया। संचालन डॉ. ललित चंद पाठक ने किया। वहां मीता वर्मा, दिनेश चंद, मोहन लटवाल, दीप चंद्र, प्रदीप कुमार वर्मा, हेमलता बोरा, संजू कार्की, गीतांजलि तिवारी, दीपा बिष्ट, नारायण सिंह, कमलेश कश्मीरा, विपिन चंद आदि मौजूद रहे। संवाद