{"_id":"67cb44846df032ff8c0849e9","slug":"students-suffers-from-university-almora-news-c-232-1-alm1002-125171-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विवि और कंपनी के बीच पिस रहे बच्चे, रिजल्ट अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विवि और कंपनी के बीच पिस रहे बच्चे, रिजल्ट अटका
Sat, 08 Mar 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में परीक्षा पूरी होने के दो महीने बाद भी स्नातक पांचवें सेमेस्टर के सात हजार विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। विवि और अनुबंधित कंपनी की इस खींचतान के चलते विद्यार्थियों को परीक्षाफल घोषित नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा हजारों छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
एसएसजे विवि के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में बीते दिसंबर में शिक्षा सत्र 2023-2024 के नॉन समर्थ के एनईपी पाठ्यक्रम के स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अंकतालिकाओं में हुई त्रुटियाें में सुधार नहीं होने पर अनुबंधित कंपनी के भुगतान का कुछ हिस्सा रोक दिया। इसके बाद कंपनी ने सर्वर बंद कर परीक्षाफल संबंधी कार्य बंद कर दिए। इससे विवि के स्नातक पांचवें सेमेस्टर के सात हजार छात्र- छात्राओं का परीक्षाफल जारी नहीं हो सका।