{"_id":"bce055c6171003ce3ecc2df13a02bbf3","slug":"students-presented-a-colorful-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में बनेगा छात्रावास : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में बनेगा छात्रावास : टम्टा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सांस्कृतिक समारोह को संबोधित करते हुए सांसद अजय टम्टा ने छात्रावास बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा सरयू गोमती के संगम पर स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार से बजट मुहैया कराया जाएगा। विधायक चंदन राम दास ने सांस्कृतिक मंच और एक्वागार्ड के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। इस बीच छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अजय टम्टा ने कहा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की आवासीय समस्या का समाधान करने के लिए हास्टल बनाए जाएंगे। साथ ही संगम पर स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार से बजट मंजूर कराने का भी आश्वासन दिया। विधायक चंदन रामदास ने कहा महाविद्यालय में सांस्कृतिक मंच के निर्माण को एक लाख और पानी का एक्वागार्ड खरीदने के लिए 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल की घोषणा के मुताबिक महाविद्यालय में संगीत और गृह विज्ञान विषय खोलने की मंजूरी मिल गई है।
प्राचार्य डा. एससी पंत ने अतिथियों का आभार जताया, और वार्षिक आख्या पेश की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐंठानी ने संचालन डा चंद्रा खत्री और डा शरद भट्ट ने किया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, राम सिंह कोरंगा, डा बीसी तिवारी, डा एसएस धपोला, छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप मेहता, सचिव गोकुल परिहार, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष पंकज कोरंगा आदि उपस्थित थे।