फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students injured in Almora

बाल-बाल बची 24 छात्राओं समेत 28 की जान

Sat, 05 Jan 2019 11:21 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो              मौलेखाल
अमर उजाला ब्यूरो              मौलेखाल Published by: Almora desk Updated Sat, 05 Jan 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students injured in Almora
पैरापिट तोड़कर सड़क से नीचे गिरी कुमाऊं आदर्श बस। - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं आदर्श की बस शनिवार को करीब 11.50 बजे झिमार बाजार में ब्रेक फेल होने से रामनगर-मानिला सड़क पर पैरापिट तोड़कर नीचे बने एक मकान की छत पर गिर गई। हादसे में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवायल की 9 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें रामनगर रेफर किया गया है। बस में 24 छात्राओं समेत 28 सवारियां थीं।
विज्ञापन


पीआरडी कर्मी गंगा देवी, प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक विजयपाल भी बस में थे। छात्राएं जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने अल्मोड़ा जा रहीं थी। एसडीएम मोनिका ने अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना। 
विज्ञापन


  मौलेखाल से दस किमी दूर रामनगर-मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11:50 बजे हिनौला से अल्मोड़ा की ओर जा रही कुमाऊं आदर्श की बस (यूके-04-पीए-0696) का झिमार बाजार के पास ब्रेक फेल होने से यह पैराफिट को तोड़ते हुए महेंद्र सिंह के मकान की छत पर जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने सभी लोगों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद नौ छात्राओं को हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल छात्राओं को एएनएम सेंटर झिमार में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे छात्राओं को अपने साथ घरों को ले गए। वाहन को प्रकाश चंद्र सुंदरियाल पुत्र चिंतामणि निवासी काठ की नाव, तल्ला सल्ट चला रहा था। घटना के बाद राजस्व और रेगुलर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।  सल्ट की उप जिलाधिकारी मोनिका ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।


रामनगर रेफर की गईं छात्राएं-             
1-सुषमा (14) पुत्री जगत सिंह निवासी देवालय।             
2-विनीता रावत (14) पुत्री शिव सिंह निवासी देवायल।             
3-अंजलि ध्यानी (17) पुत्री गणेश चंद्र निवासी करगेत।             
4-निकिता (14) पुत्री प्रेम बल्लभ निवासी गिगडे देवायल।             
5-रेनुका रावत (15) पुत्री महिपाल सिंह निवासी नंदोली।             
6-रश्मि (12) पुत्री शिव सिंह निवासी देवायल।             
7-आरती उम्र (18) पुत्री महेंद्र राम निवासी तल्ली पोखरी।             
8-कुसमा (17) पुत्री जगत सिंह निवासी मल्ली पोखरी।              
9-कुसुम रावत (17) विनोद रावत निवासी मल्ली पोखरी।              

108 वाहन सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंचा             
मौलेखाल। झिमार बाजार के पास बस दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगों ने 108 को तत्काल सूचना दी। 108 के अधिकारियों ने कहा कि सल्ट की 108 सेवा खराब पड़ी है। भिकियासैंण से 108 सेवा भेजी जा रही है। दुर्घटना से भिकियासैंण की दूरी करीब 40 किमी है। दुर्घटना के डेढ़ घंटे बाद 108 सेवा का वाहन पहुंचा। तब तक घायलों को निजी वाहन तथा स्कूल हेल्थ वाहन से अस्पताल पहुंचा दिया गया था।              
   
आज धूप सेंकने पहुंचते तो जा सकती थी जान             
मौलेखाल। रामनगर मोटर मार्ग में झिमार के पास बस पैरापिट को तोड़कर नीचे जा गिरी। इस पैरापिट पर स्थानीय लोग दिन के समय धूप सेंकते थे। शनिवार को मौसम खराब होने के कारण कोई भी पैरापिट पर बैठा नहीं था। यदि मौसम साफ होने पर लोग पैरापिट पर बैठकर धूप सेंक रहे होते तो उनकी जान जा सकती थी।             

रामनगर मोटर मार्ग दुर्घटना को दे रहा है दावत             
मौलेखाल। रामनगर मोटर मार्ग की हालत काफी लंबे समय से खराब है। डामर उखड़ने से सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क खराब होने से मार्ग में आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद विभाग नहीं चेता। इन दिनों सड़क किनारे ओएफसी लाइन बिछायी जा रही है। सड़क किनारे खुदाई की गई है। इस कारण बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। 

       
दो माह पहले ही चेता दिया था अमर उजाला ने              
मौलेखाल। अमर उजाला ने करीब दो माह पहले ही रामनगर-मौलेखाल-मानिला मोटर मार्ग में गड्ढे बने जानलेवा शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मार्ग में दुर्घटनाएं होने को चेताया। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क की बदहाली पर ध्यान नहीं दिया।              
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed