फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   students got less marks got government collegeDue to wrong coding in SSJ University almora

अजब-गजब: एसएसजे विवि में गलत कोडिंग से कम नंबर वालों को मिला सरकारी कॉलेज, अधिक नंबर लाने वाले अभ्यर्थी परेशान

Mon, 04 Dec 2023 03:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Dec 2023 03:23 PM IST
सार

अल्मोड़ा एएसएसजे विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षाफल में गलत कोडिंग के चलते अधिक नंबर लाने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी कॉलेज नहीं मिल रहे। इसके उलट कम नंबर लाने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी कॉलेज आवंटित हुए हैं। 

विज्ञापन
students got less marks got government collegeDue to wrong coding in SSJ University almora
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा एएसएसजे विश्वविद्यालय में अजब-गजब मामला सामने आया है। बीएड प्रवेश परीक्षाफल में गलत कोडिंग के चलते अधिक नंबर लाने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी कॉलेज नहीं मिल रहे। इसके उलट कम नंबर लाने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी कॉलेज आवंटित हुए हैं। काउंसिलिंग के बाद जारी अंतिम सूची में यह खामी सामने आई है जिसकी वजह से चार जिलों के 500 से अधिक बीएड अभ्यर्थी परेशान हैं। 

विज्ञापन


बीते दिनों एसएसजे विवि से संबद्ध अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत परिसर और रानीखेत, बनबसा, लोहाघाट, बेड़ीनाग महाविद्यालय में बीएड की 550 सीट पर प्रवेश के लिए प्रमाणपत्रों की जांच के बाद अंतिम सूची जारी हुई है। इन परिसर और महाविद्यालय में बीएड की 400 नि:शुल्क सीट हैं और 150 अभ्यर्थियों को निजी कॉलेज में प्रवेश दिया जाना है। अंकों के हिसाब से सरकारी और निजी कॉलेज आवंटित होने हैं, इसके लिए जारी अंतिम सूची में विवि प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है जो अभ्यर्थियों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


गलत कोडिंग के चलते कम अंक लाने वाले अभ्यर्थियों के नाम सरकारी महाविद्यालयों की सूची में दर्ज हैं तो अधिक अंक लाकर भी अभ्यर्थियों को निजी महाविद्यालय की सूची में डाल दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी हैरान-परेशान हैं। हालांकि, विवि प्रबंधन इस खामी को जल्द दूर कर अभ्यर्थियों को राहत पहुंचाने के दावे कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निश्चित तौर पर गलत कोडिंग के कारण यह दिक्कत आई है, इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द यह दिक्कत दूर होगी। 
-डॉ. मुकेश सामंत, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed