{"_id":"5738be8c4f1c1b6c17ac72b4","slug":"students-develop-scientific-thinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक सोच विकसित करें छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक सोच विकसित करें छात्र-छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 15 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विद्या भारती संस्कृति शिक्षण संस्थान की ओर से यहां विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय वैज्ञानिक सोच का विकास एवं 21वीं शताब्दी के संदर्भ में वैज्ञानिक तकनीक का प्रदर्शन था। मुख्य अतिथि कैट संस्था निदेशक डॉ. आरएस राणा ने दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता विषय पर जानकारी दी।
विज्ञापन
छात्र- छात्राओं से विज्ञान के नए प्रयोगों को आत्मसात करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि आरएसएस विभाग प्रचारक भगवान सिंह, प्रधानाध्यापक शेखर कांडपाल, बीआरसी युगल मठपाल, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. एनएस सिजवाली, टोटा इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च सेंटर मुंबई के रमाकांत रमोलिया ने भी विज्ञान के विषय में व्याख्यान दिए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
प्रबंध कार्यकारिणी के भूपेंद्र रौतेला, मनोज मठपाल, उमेश भट्ट, संतोष तिवारी, उमेश पंत आदि थे। अध्यक्षता केपीएस अधिकार, संचालन प्रधानाचार्य खजान चंद्र जोशी ने किया। कार्यशाला में इंजीनियरिंग कॉलेज, विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, जीआईसी, जीजीआईसी सहित विभिन्न स्कूलों के पांच सौ बच्चे थे।
विज्ञापन