फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students demonstrated when the date of student union elections was not announced in almora

Almora News: परिसर खुलते ही फिर भड़की राजनीति...आक्रोशित छात्रों ने कुलपति को घेरा, किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 05 Nov 2024 06:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Nov 2024 06:54 PM IST
सार

सोबन सिंह जीना परिसर में आक्रोशित छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव तिथि जल्द घोषित करने की मांग पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का घेराव किया।

विज्ञापन
Students demonstrated when the date of student union elections was not announced in almora
सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा खुलते ही एक बार फिर छात्र राजनीति भड़क गई। आक्रोशित छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव तिथि जल्द घोषित करने की मांग पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का घेराव किया। छावनी में तब्दील परिसर और प्रशासनिक भवन में पुलिस और छात्रों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। छात्रों ने कुलपति कार्यालय पहुंचकर दो घंटे जमकर हंगामा काटा। चेतावनी दी कि चुनाव तिथि जारी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

दस दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन परिसर और महाविद्यालय खुले। छात्रों के भारी आक्रोश को देखते हुए अल्मोड़ा परिसर और विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कुलपति प्रो. बिष्ट के प्रशासनिक भवन पहुंचते ही संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रशासनिक भवन पहुंच गए। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में छात्रों ने कुलपति से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। नाराज छात्रों ने आरोप लगाया जब विश्वविद्यालय में प्रवेश, परीक्षा और परीक्षाफलों का समय तय नहीं तो छात्रसंघ चुनाव के लिए ये नियम क्यों। कहा कि छात्र राजनीति खत्म करने की साजिश रचने के बजाय अगर छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाए तो विश्वविद्यालय देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल हो सकता है। दो घंटे बाद पुलिस के बीच बचाव के बीच के बाद मामला शांत हो सका।

विज्ञापन

छात्र के आत्मदाह के प्रयास के लिए विवि को जिम्मेदार ठहराया
छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टाइगर ग्रुप के अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक लोहनी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे उसके हाथ और पेट झुलस गए। छात्रों ने दीपक के उठाए इस कदम के लिए सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। चेतावनी देते हुए कहा कि अपना अधिकारी पाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासनिक भवन के बाहर देंगे धरना
छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मंगलवार की शाम को छात्रसंघ चुनाव की तिथि जारी नहीं होती तो वे बुधवार से प्रशासनिक भवन के बाहर धरन-प्रदर्शन शुरू करेंगे। चुनाव की तिथि जारी नहीं हुई तो छात्र-छात्राएं आंदोलन करेंगे।

समर्थ पोर्टल का करेंगे विरोध
आक्रोशित छात्रों ने कहा कि जल्द समर्थ पोर्टल का भी विरोध किया जाएगा। कहा कि एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम की बात कह कर सरकार ने पोर्टल शुरु तो किया लेकिन पोर्टल से छात्र-छात्राओं की समस्या और भी बढ़ गई है। कभी इंटरनेट तो कई पोर्टल में आई दिक्कतें छात्र-छात्राओं की समस्याओं को और भी बढ़ा रहा है। इसका जल्द विरोध किया जाएगा।

शासन से एक दिन के नोटिस पर भी छात्रसंघ चुनाव करने के निर्देश मिले तो विश्वविद्यालय चुनाव कराएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह तैयार है। शासन ने विश्वविद्यालय को चुनाव नहीं करने के संबंध में जो नोटिस दिया था, उस नोटिस का जवाब कुलसचिव ने शासन को भेजा दिया है। सीएम ने उनसे मिलने पहुंचे छात्रों को भी जल्द छात्रसंघ चुनाव करने का आश्वासन दिया है।
-प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed