फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students demonstrated in SSJ campus

एसएसजे परिसर में छात्रों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Students demonstrated in SSJ campus
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में सांकेतिक धरना देते छात्र। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए धरना दिया। छात्रों ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी समेत विभिन्न मांगें पूरी नहीं होने से परिसर प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस दौरान मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के कारण सभी के अंक कम आए हैं। लंबे समय से छात्रों को प्रोन्नत करने की मांग की जा रही है। पर अब तक मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं। छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा जांचने की मांग भी की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बाद भी विभिन्न मांगें पूरी नहीं हो रही हैं और परिसर प्रशासन उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ उपसचिव दीपक तिवारी , विपुल कार्की, आशीष जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed