{"_id":"5e10cf348ebc3e880106788c","slug":"students-close-campus-director-s-office-almora-news-hld3682715164","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने प्रोक्टर और डीएसडब्लू को हटाने की मांग पर परिसर निदेशक कार्यालय बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने प्रोक्टर और डीएसडब्लू को हटाने की मांग पर परिसर निदेशक कार्यालय बंद कराया
विज्ञापन
कार्यालय बंद कराने के बाद परिसर प्रांगण में खड़े कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्र संघ पदाधिकारियों ने प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू को बदलने की मांग को लेकर परिसर निदेशक कार्यालय बंद करा दिया। इधर कार्यकारी निदेशक प्रो. जेएस बिष्ट ने कुलपति के आग्रह पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। कुलपति प्रो.केएस राणा ने कार्यकारी निदेशक के साथ ही प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू से कार्य करते रहने को कहा है।
बता दें कि बीते दिनों एसएसजे परिसर में हुए छात्रों के आंदोलन के बाद विवि प्रशासन ने तत्कालीन डीएसडब्ल्यू प्रो.पीएस बिष्ट और प्रॉक्टर प्रो.देवेंद्र सिंह बिष्ट को हटा दिया था और उनके स्थान पर प्रो.केसी जोशी डीएसडब्ल्यू और डॉ. राजीव कुमार को प्रॉक्टर बना दिया था, लेकिन छात्र संघ पदाधिकारी नए प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू की तैनाती का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को छात्र संघ पदाधिकारियों ने परिसर निदेशक कार्यालय को बंद करवा दिया।
इस दौरान कर्मचारी कार्यालय से बाहर आ गए। जिससे करीब डेढ़ घंटे तक कार्य में व्यवधान हुआ। करीब डेढ़ घंटे बाद परिसर प्रशासन ने कार्यालय खोल दिया और कामकाज सामान्य हो गया। इधर शनिवार को परिसर में सेमेस्टर परीक्षाएं भी थीं, पर इस पर व्यवधान नहीं हुआ। यह भी उल्लेखनीय है कि छात्र संघ द्वारा बार-बार आंदोलन करने से नाराज कार्यकारी निदेशक प्रो.जेएस बिष्ट ने शुक्रवार को अपने साथ ही प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू का संयुक्त इस्तीफा कुलपति को भेज दिया था।
विज्ञापन
इधर शनिवार को कुलपति ने कार्यकारी निदेशक प्रो. बिष्ट से फोन पर वार्ता की और पद पर बने रहने को कहा। साथ ही कुलपति ने छात्र संघ पदाधिकारियों से वार्ता करके उन्हें समझाने को भी कहा। प्रो.जेएस बिष्ट ने कहा है कि कुलपति के निर्देश पर उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया है।
उन्होंने बताया कि कुलपति के निर्देशों के बाद प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू भी अपने पदों पर बने हुए हैं। कार्यकारी निदेशक प्रो. बिष्ट ने शनिवार को छात्र संघ पदाधिकारियों से वार्ता करके आंदोलन को समाप्त करने का आग्रह किया। जबकि छात्र संघ पदाधिकारियों ने दोनों को पदों से नहीं हटाए जाने पर छह दिसंबर से परिसर बंद कराने का ऐलान किया है।