{"_id":"5cc349bbbdec2214577e9601","slug":"students-blow-the-effigy-of-vice-chancellor-and-controller-of-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका
Fri, 26 Apr 2019 11:41 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/द्वाराहाट
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/द्वाराहाट
Published by: दीपक नेगी
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंकते छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर छात्र संघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी और महासचिव अक्षय कुमार टम्टा के नेतृत्व में छात्रों ने परीक्षा आवेदन फार्म जमा करने की तिथि को आगे नहीं बढ़ाने पर रोष जताते हुए परीक्षा नियंत्रक और कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने परीक्षा आवेदन फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विवि प्रशासन से पूर्व में भी परीक्षा आवेदन फार्म बढ़ाने की मांग की गई थी लेकिन छात्रों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी एक और दो जून को बीएससी रसायन विज्ञान की छठे सेमेस्टर और पंतनगर विवि की प्रवेश परीक्षा एक साथ होने से भी छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। इसका भी समाधान निकाला जाना चाहिए। धरना प्रदर्शन कमल नेगी, आशीष पंत, दीपक तिवारी, छात्र संघ उपसचिव चंदन बहुगुणा, उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
इधर द्वाराहाट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों और छात्र छात्राओं ने कुलपति को ज्ञापन भेजकर बीएससी छठे सेमेस्टर की परीक्षा तिथियों में बदलाव करने की मांग की है। उनका कहना है कि परीक्षा की तिथियां प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों से मिल रही हैं। इससे प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सेमेस्टर परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे। ज्ञापन भेजने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह रौतेला, छात्रा उपाध्यक्ष हेमा कांडपाल, छात्रा रीतिका नेगी, संगीता, गीता भंडारी, मोहित कुमार, प्राची राज आदि शामिल थे। ब्यूरो ज्ञापन भेजने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह रौतेला, छात्रा उपाध्यक्ष हेमा कांडपाल, छात्रा रीतिका नेगी, संगीता, गीता भंडारी, मोहित कुमार, प्राची राज आदि शामिल थे।