{"_id":"5c5ae0fbbdec2273896353e0","slug":"student-union-treasurer-demolition-at-dsw-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ कोषाध्यक्ष ने डीएसडब्लू ऑफिस में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ कोषाध्यक्ष ने डीएसडब्लू ऑफिस में की तोड़फोड़
Wed, 06 Feb 2019 11:04 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
आफिस में तोड़फोड़ के बाद बाहर फेंकी गईं कुर्सियां।
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र संघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला ने छात्र संघ चुनाव के बाद हुए मिष्ठान वितरण के लिए मिठाई विक्रेता को उनकी (कोषाध्यक्ष) सहमति के बगैर भुगतान करने पर आपत्ति जताते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्लू) के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी। कोषाध्यक्ष का कहना था कि उनके हस्ताक्षर और सहमति के बगैर ही भुगतान कर दिया गया और इस मामले में भारी अनियमितता बरती गई है। दूसरी तरफ छात्र संघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी ने कोषाध्यक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि भुगतान नियमों के मुताबिक किया गया है। उन्होंने कोषाध्यक्ष द्वारा डीएसडब्लू कार्यालय में तोड़फोड़ करने को शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन
छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला बुधवार सुबह अधिष्ठाना छात्र कल्याण के दफ्तर में धमक गए और उन्होंने छात्र संघ चुनाव के बाद धन्यवाद सभा के मौके पर छात्र-छात्राओं को किए गए मिष्ठान वितरण के लिए मंगाई गई मिठाई का भुगतान करने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएसडब्लू कार्यालय में रखा फर्नीचर, कुर्सी मेज आदि पटक दिया। कुछ कुर्सियां बाहर भी फेंक दीं। डीएसडब्लू प्रो. पीएस बिष्ट बाहर होने के कारण कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने परिसर निदेशक को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि मिठाई का भुगतान बगैर कोषाध्यक्ष की अनुमति और बिना हस्ताक्षर के किया गया है। उनका कहना है कि यह भुगतान नियमों के विपरीत किया गया है। दूसरी तरफ छात्र संघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी ने छात्र संघ कोषाध्यक्ष द्वारा डीएसडब्लू कार्यालय में की गई तोड़फोड़ को शर्मनाक बताते हुए इसकी निंदा की है। उनका कहना है कि काफी समय बाद भी संबंधित फर्म को मिठाई का भुगतान नहीं किया गया था। बार-बार आग्रह करने के बावजूद कोषाध्यक्ष द्वारा भुगतान के लिए असहमति की जा रही थी। जिससे बहुमत के आधार पर भुगतान के लिए सहमति कर दी गई।
विज्ञापन