फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student Protest over Admission

पीजी कालेज में छात्र छात्राओं ने भी शुरू किया धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Student Protest over Admission
द्वाराहाट पीजी कालेज में धरने पर बैठे छात्र पदाधिकारी। - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पीजी कॉलेज द्वाराहाट में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए निर्धारित सीटें पूरी होने के बाद प्रवेश न दिए जाने से आक्रोशित विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राएं प्राचार्य से मिले और उनसे इस संदर्भ में वार्ता की लेकिन समाधान नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से प्राचार्य भरत जी उपाध्याय को कुछ देर तक बंधक बनाया। बाद में पुलिस फोर्स ने उनके कमरे का दरवाजा खोला।
विज्ञापन

एबीवीपी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज में सीटें बढ़ाए जाने की मांग के लिए सुबह 11 से शाम चार बजे तक प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक प्रतिदिन इसी समय पर कॉलेज परिसर में धरना दिया जाएगा। वहां पर एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक सूरज उपाध्याय, इशान मठपाल, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, अंकिता, हिमानी, अर्पिता भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed