फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Street lights will be installed in all villages connected with Nagar Panchayat

चौखुटिया नगर पंचायत की बैठक में तैयार हुआ विकास का खाका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Street lights will be installed in all villages connected with Nagar Panchayat
चौखुटिया नगर पंचायत की बैठक में मौजूद प्रशासन द्वारा नामित अधिशासी अधिकारी एसडीएम आरके पांडे व ? - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अतिथि विश्राम गृह में उप जिलाधिकारी और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरके पांडे की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में चौखुटिया नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर और छह ग्राम पंचायतों के विकास का खाका तैयार किया गया। क्षेत्र में सोडियम लाइट के लिए चार स्थान चिन्हित किए गए। बाजार और गांवों के हर खंभे पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। दो नए हाईटेक शौचालय बनाने के साथ ही बंद पड़े एक शौचालय को शुरू कराने की बात भी तय हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आरके पांडे ने नगर की तीन पुरानी गलियों की सड़कों से यथाशीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए मकान के निर्माण में दो मीटर का रास्ता छोड़ना अनिवार्य होगा। इसके बगैर मानचित्र स्वीकृत नहीं होगा। बैठक में पर्यटन विभाग की खाली पड़ी भूमि में पार्किंग के साथ ही नगर पंचायत का कार्यालय बनाने का सुझाव आया। स्लाटर हाउस आदि के लिए भी स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में कूड़ा डंपिंग स्थल के लिए रानीखेत रोड में द्वाराहाट के कूड़ा जोन के निकट स्थान चयनित करने का सुझाव दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सड़कों, नालियों की स्थिति और सिंचाई नहरों और जल संस्थान की पाइप लाइनों के लीकेज होने से सड़कों को हो रहे नुकसान आदि के बारे मे विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और जल संस्थान से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में तहसीलदार सतीश बर्थवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष गणेश कांडपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष परमानंद कांडपाल, हेम कांडपाल, एसओ राजेंद्र सिंह बिष्ट, सिंचाई विभाग के एई आरसी पांडे, लोक निर्माण विभाग के जेई विजय सैनी, विद्युत विभाग जेई नीरज थापा, जल संस्थान के जेई संदीप आर्या, ब्लाक कार्यालय के हर्ष सिंह अधिकारी, अतुल सक्सेना, नवीन कांडपाल राजस्व उप निरीक्षक नीतिन चौधरी व अंकित बडौनी व गिरध्रर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed