{"_id":"5c7a7af3bdec22738b6afaf4","slug":"stray-dogs-take-lvanya-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुत्तों ने ले ही ली मासूम लावन्या की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुत्तों ने ले ही ली मासूम लावन्या की जान
Sat, 02 Mar 2019 11:17 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
लावन्या का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस कुत्तों ने आखिरकार यहां गनियाद्योली निवासी पांच वर्षीय बालिका की जान ले ही ली। कुत्तों के हमले में बुरी तरह घायल लावन्या पिछले नौ दिनों से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। शुक्रवार देर रात लावन्या ने दम तोड़ दिया। मल्ला विशुवा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि कुंपुर लालकुर्ती क्षेत्र से कुत्तों का झुंड अक्सर गनियाद्योली में डेरा जमाए रहता है। लावन्या को भी इन्हीं कुत्तों द्वारा घायल किया गया था।
विज्ञापन
रानीखेत नगर सहित पूरे क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक लंबे समय से चल रहा है। पूर्व में यह कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं। 21 फरवरी को गनियाद्योली मल्ला विशुवा गांव में खेत में खेल रही राजेंद्र कुमार भारती की पांच वर्षीय पुत्री लावन्या पर लावारिस कुत्तों का झुंड टूट पड़ा। कुत्तों ने उसे नोंचकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बमुश्किल कुत्तों के झुंड से छुड़ाकर यहां राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लावन्या को हल्द्वानी रेफर कर दिया था।
विज्ञापन