फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stray dogs are becoming violent in Almora, increased danger

Almora News: अल्मोड़ा में हिंसक हो रहे हैं लावारिस कुत्ते, बढ़ा खतरा

Sat, 08 Apr 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs are becoming violent in Almora, increased danger
अल्मोड़ा के धारानौला में इस तरह झुंड में नजर आए स्वान पशु।। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। नगर के लोग पहले से ही बंदरों से परेशान हैं वहीं लावारिस कुत्तों ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दिया है। नगर सहित अन्य मोहल्लों में लावारिस कुत्तों की दहशत बनी हुई है। कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। स्थिति यह है कि रात के समय गली-मोहल्लों में कुत्तों के झुंडों के बीच अकेले आवाजाही करना खतरनाक बना हुआ है।
नगर के जाखन देवी, धारानौला, पांडेखोला, जौहरी बाजार, लाला बाजार, खोल्टा, थपलिया सहित अन्य हिस्सों में लावारिस कुत्तों की दहशत बनी हुई है। स्थिति यह है कि नगर में इन पशुओं की संख्या हजारों में है। इनमें से कई हिंसक हो गए हैं जो लोगों पर हमला कर रहे हैं। नगर के आसपास के हिस्सों में ये कई बकरियों को मौत के घाट उतार चुके हैं। शाम होते ही इनके आतंक से लोग अकेले आवाजाही में भी डरने लगे हैं तो दिन में बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। बावजूद इसके इनके आतंक से निजात दिलाने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। नतीजतन बीते एक माह में कुत्ते के हमले से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी है।
विज्ञापन

--
लगातार बढ़ रही है लावारिस कुत्तों की संख्या
अल्मोड़ा। नगर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन इनकी आबादी को रोकने के प्रयास नहीं हो रहे। पालिका इनके बधियाकरण को गंभीर नहीं है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोले लोग
नगर में कुत्तों की दहशत काफी बढ़ गई है। ये हिंसक हो गए हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में इनके आतंक से निजात दिलाने को गंभीरता दिखानी होगी। - भुवन भाष्कर राठौर, अल्मोड़ा।

--
शाम होने के बाद अकेले गली-मोहल्लों में आवाजाही करने में डर बना रहता है। रास्तों पर कुत्तों का झुंड बैठा रहता है। ऐसे में कभी भी बढ़ी घटना हो सकती है। - कैलाश नेगी, अल्मोड़ा।
--
कोट
स्वान पशुओं के बधियाकरण के लिए समस-समय पर अभियान चलाया जाता है। जल्द इस पर फिर से विचार होगा। - भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
--
फोटो- 08एएलएम16- अल्मोड़ा के धारानौला में इस तरह झुंड में नजर आए स्वान पशु। संवाद
फोटो- 08एएलएम17-भुवन भाष्कर राठौर। संवाद
फोटो- 08एएलएम18-कैलाश नेगी। संवाद
फोटो- 08एएलएम19-भरत त्रिपाठी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed