{"_id":"6621534ba34492e6560e53a1","slug":"stones-are-falling-from-the-hill-on-the-highway-due-to-forest-fire-almora-news-c-232-1-alm1001-110887-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जंगल में आग से हाईवे पर पहाड़ी से गिर रहे हैं पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जंगल में आग से हाईवे पर पहाड़ी से गिर रहे हैं पत्थर
Thu, 18 Apr 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर पाडली और कनवाड़ी की पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं और यात्रियों, वाहन चालकों को खतरे के बीच सफर करना पड़ रहा है। दो दिन से पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे।
रानीखेत-हल्द्वानी हाईवे पर पाडली और कनवाड़ी की पहाड़ी में बुधवार को जंगल में आग लग गई। किसी तरह आग तो बुझ गई लेकिन इसके बाद झाड़ियों में अटके पत्थरों के हाईवे पर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह से ही पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरते रहे। इस सड़क से हर रोज सैकड़ों यात्री और वाहन आवाजाही करते हैं। ऐसे में यात्रियों और वाहन चालकों को खतरे के बीच सफर करना पड़ा। पहाड़ी से लुढ़ककर हाईवे पर जमा पत्थरों पर जिम्मेदार विभाग की नजर नहीं पड़ रही, इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। गजेंद्र सिंह नेगी, आंनद सिंह, विरेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य स्थानीय लोगों ने कहा कि पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से बढ़ी दुर्घटना हो सकती है। विभाग को जल्द सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए। संवाद
Iअराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी थी, इसे बुझा लिया गया। आग लगने से झाड़ियों में अटके पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। -तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत।I