फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   stolen bike in almora

रुद्रपुर से आकर अल्मोड़ा में चोरी की बाइक, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
stolen bike in almora
अल्मोड़ा। नगर में बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। रुद्रपुर और लालकुआं से आए दो चोर दिन दहाड़े अल्मोड़ा बाजार से बाइक लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का 24 घंटों के भीतर ही खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली गई है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी मुकुल कुमार सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ने बीते 13 जून को अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर दी। शिकायतकर्ता का कहना था कि नौ जून को स्थानीय बाजार में भैरव मंदिर के पास अपनी बाइक संख्या यूके 01बी 4489 खड़ी कर सामान खरीदने चला गया। वापस आने तक बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन की गई पर बाइक नहीं मिली। शिकायत के आधार पर अल्मोड़ा कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने टीम गठित कर संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगालने समेत तमाम जांच की। टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को चिह्नित किया। साइबर सेल की मदद से संदिग्धों का पता लगाते हुए दबिश देकर पुलिस ने मूल रूप से द्वाराहाट ब्लॉक के छतीना खाल और हाल ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी दयाल जोशी(31) और नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता, लालकुआं लंकाटापू निवासी पंकज राणा (31) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंकज के घर बिंदुखत्ता से पुलिस ने बाइक बरामद कर ली। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल संदीप सिंह, खुशाल कुमार, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed