{"_id":"5aa95a4a4f1c1bc4758b5652","slug":"stolen-attempt-at-sbi-manan-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई मनान शाखा में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई मनान शाखा में चोरी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक की मनान शाखा में मंगलवार रात चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने रात में बैंक शाखा की खिड़की की जाली काट दी और शौचालय का ताला तोड़ दिया, लेकिन चोर भीतर घुसने में सफल नहीं हो सके। पुलिस को मौके से एक पेंचकस और हैक्सा ब्लेड भी मिली है।
विज्ञापन
रात में चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा की खिड़की की जाली काट दी, लेकिन अंदर से ग्रिल लगी होने से चोर भीतर जाने में सफल नहीं हो सके। यहीं नहीं चोरों ने शौचालय के दरवाजे का ताला भी तोड़ दिया, लेकिन वहां से भीतर जाने का रास्ता नहीं होने से चोर बैंक के भीतर घुसने में असफल रहे। आज सुबह बैंक के शाखा प्रबंधक भरत सिंह रावत ने इसकी तहरीर सोमेश्वर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सोमेश्वर के थानाध्यक्ष संजय गर्ब्याल के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस को मौके से पेंचकस और हैक्सा ब्लेड भी मिली है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गत सप्ताह उन्होंने बैंक शाखा का निरीक्षण किया था और बैंक की खिड़की की जाली क्षतिग्रस्त मिली थी। इस संबंध में बैंक अधिकारियों को खिड़की की जाली ठीक करने को कहा गया था।
विज्ञापन
उधर गत चार मार्च की रात तहसील क्षेत्र के खीराकोट गांव में आधा दर्जन घरों के ताले तोड़ने और दो घरों से चोर सोने के जेवरात समेत नगदी चुराने के मामले का अब तक सुराग नहीं लग सका है।