{"_id":"5da604418ebc3e017a212118","slug":"state-government-should-withdraw-dda-almora-news-hld360537397","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनविरोधी डीडीए को वापस ले प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनविरोधी डीडीए को वापस ले प्रदेश सरकार
विज्ञापन
डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर बारह बजे से अपराह्न दो बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीडीए समाप्त नहीं करने को लेकर सरकार पर जनहित की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
वक्ताओं ने कहा कि बिना जनता की सहमति लिए सरकार ने दो साल पहले उत्तराखंड में डीडीए लागू कर दिया। जिससे भवन निर्माण में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीडीए के कड़े नियमों के चलते लोगों को कागजी कार्रवाई करने में कई महीने लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस जनविरोधी डीडीए को समाप्त करे, अन्यथा जनता को साथ लेकर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
सभा की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने और संचालन कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने किया।
धरने पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, हर्ष कनवाल, आनंदी वर्मा, चंद्रमणि भट्ट, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, महेश लाल वर्मा, अंबी राम आर्या, मो. शब्बीर, प्रताप सत्याल, नारायण बिष्ट, तारा चंद्र साह, हेम चंद्र जोशी, सभासद हेम चंद्र तिवारी, राजू गिरि, नूर खान, भगवान चंद्र, गोविंद बिष्ट आदि बैठे।