{"_id":"59ecc7694f1c1bcd538b8a89","slug":"state-government-imposing-anti-people-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जन विरोधी नीतियां लागू कर रही प्रदेश सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जन विरोधी नीतियां लागू कर रही प्रदेश सरकार’
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 22 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार पर जन विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं, भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने गैर भाजपाई महिलाओं और व्यापारियों का भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सरकार की नीतियों में संशोधन करने और रुके विकास कार्यों को शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
गांधी पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य लगभग बंद हो गए हैं। सड़कों के अलावा मेडिकल कालेज, आईएसबीटी के काम बंद पड़े हैं। दूसरी ओर सरकार के मंत्री पति का कृत्य प्रदेश की छवि धूमिल कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उन पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा गिरधारी लाल साहू पर हुई कार्रवाई को सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब माफियाओं के हिसाब से अलग-अलग नीति बनाई जा रही है और शराब की कीमतें भी माफियाओं के हिसाब से तय की जा रही है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी पर स्पष्ट नीति न होने के कारण कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आठ माह से विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन भी रुकी हुई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता बेहाल है। सस्ते गल्ले की दुकानों में आम आदमी को गेहूं, चावल और चीनी मिलना भी बंद हो गया है। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने का भी आरोप लगाया। बाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। धरने पर देवेंद्र कर्नाटक, जगदीश नगरकोटी, राकेश बिष्ट, अमित जोशी, अमन अंसारी, हरीश सिजवाली, सज्जन लाल टम्टा, नीरज सिजवाली, ललित टम्टा, हेम जोशी, नारायण बिष्ट, दीपेश चंद्र जोशी, मोहित बोरा, बबलू बोरा, नीरज टम्टा, कमल अधिकारी, अनिल टम्टा, पनीराम टम्टा, दीपक बिष्ट, हरीश नेगी, राजेंद्र नेगी, हरीश रावत, हरीश आर्या, अब्दुल निजाम कुरेशी, मनोज जोशी, अमित बिष्ट, अमित मेहरा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता बैठे।
विज्ञापन