{"_id":"5d0538f08ebc3e15e57ad92a","slug":"state-election-will-be-held-till-december-bist","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा : बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा : बिष्ट
Sat, 15 Jun 2019 11:59 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और वन पंचायत सलाहकार परिषद के प्रदेश् अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और वन पंचायत सलाहकार परिषद के प्रदेेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा संगठन के चुनाव की ओर बढ़ रही है और दिसंबर तक सदस्यता प्रमुख के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी हो जाएगा। पंचायत चुनाव इसी सितंबर से शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो हजार फारेस्ट गार्डों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है और जल्द ही रेंज अफसरों की भी तैनाती हो जाएगी। इसके अलावा प्रदेश की वन पंचायतों के विभागीय ढांचे के लिए प्रस्ताव इसी माह लाया जा रहा है और 2020 तक प्रदेश की सभी 12168 वन पंचायतों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ दिया जाएगा।
भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार की दिशा में तेजी से कदम उठा रही है। बंद पड़ीं परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा रहा है। पर्यटन, कृषि, हार्टिकल्चर क्षेत्र में पूर्व में किए गए अनुबंधों पर काम शुरू हो गया है और 2020 तक इस क्षेत्र में भी लोगों को रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वन पंचायतों में एकरूपता लाने के लिए हरेला पर्व में प्रत्येक वन पंचायत में पौध रोपण के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। पिछली सरकारों के घोटाले खुल रहे हैं। छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर कांग्रेस में खलबली है और कई नाम सामने आ रहे हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, महामंत्री रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश नयाल, शैलेंद्र साह, कृष्ण बहादुर आदि मौजूद रहे।