{"_id":"275ddb136651260f3a6695808071e8c8","slug":"start-early-works-sanctioned-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूर कार्यों को शीघ्र शुरू करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूर कार्यों को शीघ्र शुरू करें : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उपयोजना की स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने योजना के तहत स्वीकृत कार्यों में शीघ्र काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के लिए इस मद में एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। परीक्षण के उपरांत निर्माण कार्य शुरू होंगे।
बैठक में बताया गया कि स्पेशल कंपोनेंट योजना के तहत जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 14, अल्मोड़ा में 13, सोमेश्वर में 17 और रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में 11 योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।
विज्ञापन
द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावों का परीक्षण किया जा रहा है। सल्ट विधानसभा क्षेत्र की कई योजनाएं मानक के अनुसार नहीं होने पर प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी चंद्रा चौहान को निर्देश दिए कि एससीपी योजना के तहत प्राप्त योजनाओं का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें और जनप्रतिनिधियों से सुझाव अवश्य लें।
बैठक में सीडीओ डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन को जो भी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनका परीक्षण कराने के बाद ही काम शुरू होगा।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्रा चौहान, ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी, रानीखेत के विधायक के प्रतिनिधि दर्शन सिंह बिष्ट, भूपेंद्र भोज, प्रशासनिक अधिकारी प्रताप राम, गोविंद बल्लभ तिवारी आदि उपस्थित थे।