{"_id":"5e6918688ebc3ebf48011f6b","slug":"staff-reached-the-darbar-of-goljew-almora-news-hld3768584164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलज्यू के दरबार में पहुंचे जनरल ओबीसी क र्मचारी, हुड़के की थाप पर लगी जागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलज्यू के दरबार में पहुंचे जनरल ओबीसी क र्मचारी, हुड़के की थाप पर लगी जागर
विज्ञापन
चितई गोलज्यू मंदिर में जागर के दौरान धूनी में मौजूद जनरल ओबीसी कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सरकारी विभागों के कर्मचारी बुधवार शाम चितई के गोलज्यू मंदिर पहुंचे और वहां जागर लगाकर देवता अवतरित किए गए। हुड़के की थाप पर हुई जागर में गोलज्यू ने कर्मचारियों की परेशानी सुनी और कहा कि 22 दिन के भीतर उनकी समस्या हल हो जाएगी।
दर्जनों जनरल ओबीसी कर्मचारी बुधवार शाम चितई के ग्वल देवता मंदिर पहुंचे और उन्होंने जागर लगाकर देवता अवतरित किए। गोलज्यू की दुलेंची (गद्दी) लगाकर हुड़के की थाप में जागर शुरू हुई। जागर में देवता के अवतरण के बाद कर्मचारी प्रतिनिधियों ने गोलज्यू से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने के आदेश सरकार को दिए हैं, लेकिन सरकार कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रही है। कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है।
अवतरित हुए गोलज्यू ने कहा कि 22 दिन के भीतर उनकी मन्नत पूरी हो जाएगी। इसके बाद देवताओं ने सभी कर्मचारियों को भभूति लगाकर आशीर्वाद दिया। इससे पहले बुधवार की सुबह कर्मचारियों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा में सभा की और नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। उसके बाद चितई को रवाना हो गए। इस मौके पर रमेश चंद्र पांडे, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, पंकज कांडपाल, पुष्कर भैसोड़ा, महेंद्र भोज सहित काफी संख्या में अन्य कर्मचारी मौजूद थे।