{"_id":"5766e2224f1c1b5a5611ba65","slug":"stability-required-for-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के विकास के लिए राजनीतिक स्थिरता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के विकास के लिए राजनीतिक स्थिरता जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान दौर में राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में आ रही गिरावट चिंताजनक है। कुंजवाल धौलादेवी ब्लॉक के ध्याड़ी, सौना सिलिंग में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कुंजवाल ने प्रदेश में पिछले महीनों में घटित राजनीतिक घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आज राजनीतिक में व्यक्ति, सामाजिक हित न देखकर व्यक्तिगत हितों को महत्व दे रहे हैं जो चिंताजनक है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए राजनीतिक स्थिरता जरूरी है।
विज्ञापन
राज्य गठन के 16 सालों में प्रदेश की सभी सरकार, उनके मुख्यमंत्रियों के कार्य का मूल्यांकन कर गरीबों के हितों के लिए काम करने वाली सरकार, राजनीतिक दल को मजबूती प्रदान करनी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के केंद्र पोषित योजनाओं के लिए धनराशि आवंटित नहीं हुई।
विज्ञापन
जिससे केंद्रीय योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही हैं। वहीं विधानसभा द्वारा पारित बजट को मंजूरी न मिलने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, धौलादेवी के ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, जिला महामंत्री पूरन बिष्ट, किशन सिंह भैसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विशन सिंह गैड़ा, प्रधान संगठन के अध्यक्ष शेर सिंह, धन सिंह मेहता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह सिंग्वाल, जगत सिंह मेहता, प्रधान सतीश, मदन सिंह भैसोड़ा, महेश कफलिया, कुंदन गैड़ा, आनंद जोशी, ऊर्बा दत्त जोशी थे।