{"_id":"6a7e025e335c5ea4e609fae0","slug":"ssj-will-become-the-best-university-in-the-next-five-years-vice-chancellor-almora-news-c-232-1-alm1002-147313-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाले पांच वर्षों में एसएसजे बनेगा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाले पांच वर्षों में एसएसजे बनेगा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय: कुलपति
Thu, 13 Aug 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ की विषम परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बीच सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल होगा। यह बाद विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कही। कुलपति ने कहा कि सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच से विवि को ख्यातिप्राप्त संस्थान के रूप में स्थापित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को एसएसजे विवि के छठे स्थापना दिवस पर प्रशासनिक भवन में शिक्षाविद सोबन सिंह जीना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को याद किया गया। गोष्ठी में विचार रखते हुए कुलपति प्रो. बिष्ट ने विश्वविद्यालय की अब तक की यात्रा और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। कहा कि विश्वविद्यालय ने कई चुनौतियों का सामना किया है। विवि ने शिक्षा, शोध, खेल, शोध संस्थानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर सहित कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। आने वाले पांच वर्षों में इसे सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत बेहतर करने की है और इसी सोच के साथ सभी को मिलकर काम करना होगा। पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि अल्प संसाधनों के बावजूद विश्वविद्यालय लगातार आगे बढ़ रहा है। विवि को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विवि की प्रगति में पूर्व कुलपतियों, पूर्व कुलसचिवों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये रहे मौजूद
स्थापना दिवसर पर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. पंकज शाह, प्रो. संजीव आर्या, डॉ. देवेंद्र धामी, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान, देवेंद्र पोखरिया, विपिन चंद्र जोशी, विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. कुसुमलता आर्या, डॉ सुमित खुल्बे सहित विवि के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।