फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSJ campus director removed from the post

एसएसजे परिसर निदेशक को पद से हटाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
SSJ campus director removed from the post
एसएसजे विवि का लोगो। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के परिसर निदेशक समेत तीन पदों में बदलाव किए गए हैं। परिसर निदेशक को पद से हटाकर फिलहाल पद रिक्त रखा गया है, जबकि प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू बदल दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य पदों में भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

नवसृजित एसएसजे विवि की प्रशासनिक, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और गतिविधियों को बेहतर बनाने को लेकर कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने प्रशासनिक समेत अन्य पदों में बदलाव किए हैं। कुलसचिव सुधीर बुड़ाकोटी ने बताया कि परिसर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण से प्रो. जया उप्रेती को हटाया गया है। उनके स्थान पर प्रो. इला साह को डीएसडब्ल्यू का पद सौंपा गया। डॉ. मुकेश सामंत को कुलानुशासक, प्रो. पीएस बिष्ट को अधिष्ठाता प्रशासन, प्रो. जीसी शाह को अधिष्ठाता परीक्षा, प्रो. केसी जोशी को अधिष्ठाता वित्त, बजट और प्रो. शेखर चंद्र जोशी को अधिष्ठाता शैक्षिक नियुक्त किया है। विवि से मिली जानकारी के अनुसार कुलपति ने कुलसचिव-लिंक ऑफिसर के रूप में डॉ. डीएस बिष्ट, कैलाश छिमवाल को सहायक कुलसचिव, देवेंद्र धामी को सहायक कुलसचिव सामान्य प्रशासन, विपिन चंद्र जोशी को सहायक कुलसचिव (कार्मिक) और त्रिलोक सिंह बिष्ट को कनिष्ठ सहायक (कार्मिक) बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed