एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय में फाइनल मुकाबले आज से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गनियाद्योली रानीखेत स्थित एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय परिसर में अंतर मुख्यालय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में केसी डोभाल, केडी सिंह की जोड़ी ने पीलीभीत की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। केसी डोभाल, केडी सिंह की टीम ने अल्मोड़ा के हरि प्रकाश, रणजीत सिंह की टीम को मात दी। सिंगल मुकाबलों में भी केसी डोभाल ने प्रफुल्ल शंकर, केडी सिंह ने डा. गोपाल सचदेव को हराया। फाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे। इससे पूर्व सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।