फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sri Ram's forthcoming procession in Baghchina, Lanka burning in Dholchina

बाड़ेछीना में श्री राम की निकली बारात, धौलछीना में लंका दहन

Mon, 29 Oct 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 29 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sri Ram's forthcoming procession in Baghchina, Lanka burning in Dholchina
चांदीखेत में रामलीला के पांचवे दिन राम-केवट संवाद की एक झलक - फोटो : अमर उजाला
ठंड के बावजूद जिले के ग्रामीण इलाकों में रामलीला मंचन की धूम मची है। जिले के बाड़ेछीना कस्बे में चल रही रामलीला में प्रभु श्री  राम की  बारात 
विज्ञापन

निकलने के साथ ही सीता की विदाई, मंथरा-कैकेई संवाद, दशरथ-कैकेई संवाद, राम का वन गमन, सीता और लक्ष्मण द्वारा श्री राम के साथ वन जाने के लिए जिद करने आदि के प्रसंग मंचित किए गए।

 मोहित बिष्ट ने श्री राम, पवन बिष्ट ने लक्ष्मण, शिवानी जोशी ने सीता, हर्षिता बिष्ट ने कौशल्या, निशिता बिष्ट ने सुमित्रा के पात्र का किरदार निभाया।


निदेशक हेम तिवारी ने बताया कि रामलीला में महिला पात्रों का किरदार बालिकाएं निभा रही हैं। इधर श्री रामलीला कमेटी धौलछीना की ओर से चल रही रामलीला में आठवें दिन अंगद-रावण संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। रामलीला में लंका दहन, मंदोदरी रावण संवाद, विभीषण-रावण संवाद,  नल-नील प्रसंग, सेतु बंधन आदि दृश्यों का मंचन किया गया। अशोक बनकोटी ने अंगद और उमेद मनराल ने रावण के किरदार का अभिनय किया।  मुख्य अतिथि एसबीआई के रिजनल मैनेजर आरसी जोशी को कमेटी की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला व्यापार संघ उपाध्यक्ष अनीता रावत, युवा व्यवसायी अभिषेक रावत और टीटू पंत थे।                    
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed