{"_id":"5c34881cbdec2256d743d90b","slug":"spring-field-naula-dedicated-to-the-public-after-renovations","type":"story","status":"publish","title_hn":" जीर्णोद्धार के बाद जनता को समर्पित स्प्रिंग फील्ड नौला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीर्णोद्धार के बाद जनता को समर्पित स्प्रिंग फील्ड नौला
Tue, 08 Jan 2019 10:55 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
जीर्णोद्धार के बाद लोगों को समर्पित नौला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी में उपेक्षित पड़े ब्रिटिश कालीन नौलों और जल स्रोतों के दिन बहुरने लगे हैं।अल्मोड़ा)। छावनी परिषद ने इन नौलों के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाते हुए, फिलहाल दो नौलों का जीर्णोद्धार कर उन्हें जनता को समर्पित कर दिया है। स्प्रिंग फील्ड के समीप स्थित नौला अब अपने पुराने स्वरूप में लौट आया है। जीर्णोद्धार कार्य के लिए विधायक करन माहरा ने भी अपनी निधि से ढाई लाख रुपये दिए हैं। नौले का उद्घाटन विधायक करन माहरा, केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर और कैंट बोर्ड सीईओ ज्योति कपूर ने
विज्ञापन
किया। पर्यटन नगरी में ब्रिटिश कालीन नौले, धारों की कमी नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे नौले उपेक्षित हो गए और जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच गए। इधर छावनी परिषद ने इन नौलों के जीर्णोद्धार का फैसला लिया। इस कार्य में विधायक करन माहरा भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्प्रिंग फील्ड के पास स्थित प्राचीन नौले का उद्घाटन करते हुए विधायक करन माहरा ने कहा कि कैंट ने सराहनीय कार्य किया है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने भी इस पहल की सराहना की और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। सीईओ ज्योति कपूर ने कैंट की तमाम योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब पर्यटक भी प्राचीन नौलों-धारों को देख सकेंगे, जीर्णोद्धार में पारंपरिक तरीके को ही इस्तेमाल किया गया है। सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कैंट वित्त कमेटी के अध्यक्ष संजय पंत, सभासद भुवन आर्य, बिंदू रौतेला आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन