फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Spread the colors of culture in Kumaon Mahotsav

Almora News: कुमाऊं महोत्सव में बिखेरे संस्कृति के रंग

Fri, 27 Oct 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Spread the colors of culture in Kumaon Mahotsav
अल्मोड़ा के जीआईसी मैदान में आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद
अल्मोड़ा। जीआईसी मैदान में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न लोककलाकारों के साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या बागेश्वर, रुद्रपुर, द्वाराहाट, पिथौरागढ़, रानीखेत, मुनस्यारी, हल्द्वानी से आए कलाकारों के नाम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रसिद्ध कवि हर्ष काफर ने अपने गीत पहाड़ से किया, जिसकी धुन पर दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। वहीं श्याम चंद भट्ट, गरिमा तिवारी, गौरव कुमार, हिमांशु पंत, कान्हा जोशी, लोकेश, ललित पांडे, प्रीति जोशी, देवराम ,विश्वास, भावेश, हरेंद्र बिष्ट, वैभव जोशी, कार्तिक, हिमाली जोशी, प्रदीप, कृष्ण कुमार, सुमित, हर्षित ने अपनी कविताओं और शायरी से खूब वाहवाही लूटी। होली एंजल स्कूल, जैक एंड जिल स्कूल, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, बियरशिबा, सीनियर एकेडमी स्कूल, पाइनवुड स्कूल, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन


नृत्य प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने मारी बाजी
अल्मोड़ा। महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बियरशिबा स्कूल द्वितीय और जीजीआईसी तीसरे स्थान पर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed