{"_id":"5f493c508ebc3e175646bcf9","slug":"sports-stadium-almora-almora-news-hld394944924","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीनापानी में स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीनापानी में स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर डीनापानी मैदान को स्टेडियम बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने विभाग के नाम शेष 0.246 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित कर दी है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीनापानी में जल्द स्टेडियम बनने की उम्मीद है।
प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराने के लिए मानक के अनुसार अल्मोड़ा में बड़े खेल मैदानों का अभाव है। नगर के विवेकानंदपुरी वार्ड में हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम भी मानक के अनुरूप नहीं है। इस मैदान की लंबाई 120 मीटर और चौड़ाई 72 मीटर है। छोटा मैदान होने से यहां चार सौ मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक नहीं बन पाता है।
डीनापानी में करीब 3.70 एकड़ का मैदान है। इसकी लंबाई दो सौ मीटर और चौड़ाई 150 मीटर है। इस मैदान के विस्तार की भी काफी संभावनाएं हैं। यहां 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक भी आसानी से बन जाएगा। तत्कालीन केंद्रीय खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी जनवरी 2016 में इस मैदान का निरीक्षण किया था। स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग भी मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए प्रयास करते आ रहे हैं। मैदान से लगी भूमि में आसपास के गांवों के पशुओं का चारागाह भी है। ग्राम पंचायत गधोली, मटेना, मैचोड़, सल्ला आदि क्षेत्रों के ग्रामीण स्टेडियम निर्माण के लिए अनापत्ति पत्र पूर्व में दे चुके हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सिंह ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिए शासन ने भूमि संबंधी पत्रावली को मंजूरी दे दी है। 0.246 हेक्टेयर भूमि युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित हो गई है। शासन के निर्देश पर ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से स्टेडियम निर्माण का आगणन बनाया जाएगा। करीब 99.64 लाख रुपये के इस स्टेडियम में चहारदीवारी, चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।